हैदराबाद : महिलाओं को ठगने वाला फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर गिरफ्तार

हैदराबाद, एयरफोर्स में नौकरी का वादा करके बेरोजगार लोगों से ठगी करने वाला नकली एयरफोर्स ऑफिसर सैदाबाद पुलिस के जाल में फँस गया। जांच में पता चला कि वह न सिर्फ इंडियन एयरफोर्स की यूनिफॉर्म पहनकर खुद को असली एयरफोर्स कर्मचारी बताकर युवाओं को झांसा दे रहा था, बल्कि प्यार के नाम पर कई महिलाओं को धोखे का शिकार बना चुका है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सैदाबाद पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर स्पेशल टीम बनाई और आरोपी मूलतः पटना, बिहार निवासी मोहम्मद शहजाद आलम को गिरफ्तार कर लिया। वह युवाओं को एयरफोर्स में नौकरी का वादा करके उनसे पैसे ऐंठ रहा था।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : फर्जी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने खुलासा किया कि उसने कई महिलाओं से यह कहकर करीबी रिश्ते बनाए थे कि वह एयरफोर्स ऑफिसर है और उच्च अधिकारियों से उसकी जान पहचान है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने नकली यूनिफ़ॉर्म, नकली पहचान पत्र और कुछ दूसरे सबूत जब्त किए। बाद में, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में जुबली हिल्स पुलिस ने फर्जी आईपीएस व आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button