हैदराबाद : फर्जी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की कैन्टीन से आज फर्जी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया। इस महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान उमा भारती (21) के रूप में की गई है, जिसने दो वर्ष पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा लिखी, लेकिन सफल नहीं हुई। उसे पुलिस की नौकरी पसंद थी और सफल न होने के कारण उसने कॉन्स्टेबल की वर्दी खरीदकर अपना सपना पूरा करने का प्रयास किया।

पिछले दो वर्ष से वह नकली पुलिस कॉन्स्टेबल बनकर अति-विशिष्ट व्यक्तियों की बैठकों, कार्यक्रम आदि में बंदोबस्त ड्यूटी के रूप में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने सचिवालय में तेलुगु तल्ली प्रतिमा के उद्घाटन के कार्यक्रम में भी भाग लिया और गणेश उत्सव के दौरान महागणपति खैरताबाद में भी उसने वर्दी पहनकर अपने आपको पुलिसकर्मी बताया।

यह भी पढ़े : विकाराबाद : पत्नी व बच्चों के हत्यारे को फाँसी की सजा

वह आयुक्तालय की कैन्टीन में भोजन कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ। अन्य पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की और उसके बैच के बारे में तथा किस विभाग में या किस पुलिस थाने में वह कार्यरत है, इसका विवरण देने के लिए कहा। लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई और कड़ाई से पूछने पर उसने कबूल कर लिया कि वह पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सफल न होने के कारण पिछले दो वर्ष से नकली पुलिस का अवतार लेकर घूम रही थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button