हैदराबाद में फर्जी वाहन बीमा रैकेट का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, जीडिमेट्ला पुलिस ने वाहन बीमा के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जीडिमेट्ला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जी. मल्लेश ने बताया कि आरोपी प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों के नाम पर नकली वाहन बीमा पॉलिसियां तैयार कर बेच रहे थे और लोगों को धोखा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि मृणाल कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के तहत नामी बीमा कंपनियों के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन मालिकों को बेचने का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए रघुला रवि, शिव कुमार, एस. कुर्ति माणिक्य राव, कोत्ता बाबू राव, रघुला महेश, तदाकला गिरिधर गौड़, मोरा नरसिंह, कुंदुंगारी नागराजु तथा जेरपुला किशन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, 9 सेलफोन, नकली वाहन बीमा पॉलिसियाँ, जाली मुहरें और स्टांप, पॉलिसी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर व अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह विशेष रूप से उन वाहन चालकों को निशाना बनाता था जिन्हें तत्काल बीमा रिन्यूअल की जरूरत होती थी। कम समय और कम लागत का लालच देकर उनसे पैसे लेकर नकली पॉलिसियाँ थमा दी जाती थीं।

यह भी पढ़े: फर्जी दस्तावेज़ रैकेट का भंडाफोड़ : 15 आरोपी गिरफ्तार

हादसे के समय खुलता था फर्जीवाड़ा

बताया जाता है कि ऐसी नकली पॉलिसियों के कारण वाहन मालिकों को दुर्घटना की स्थिति में न तो बीमा का लाभ मिलेगा और न ही कानूनी सुरक्षा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और कानूनी समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। इस रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button