अमीरपेट संघ में विदाई, बधाई एवं वीर लोकाशाह जयंती समारोह का आयोजन

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अमीरपेट के तत्वावधान में विदाई, बधाई एवं वीर लोकाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यहां संघ के महामंत्री पंकज रांका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वी श्री मंगलज्योतिजी म.सा. एवं साध्वी श्री रक्षाज्योतिजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में चातुर्मास पूर्ण हुआ। वीर लोकाशाह जयंती के अवसर पर साध्वी श्री मंगलज्योतिजी म.सा. ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि वीर लोकाशाह ऐसे क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे जिनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

जैन संघ ग्रेटर हैदराबाद में वीर लोकाशाह जयंती

म.सा. ने कहा कि वीर लोकाशाह के आगे वीर और पीछे शाह लगना उनके अद्भुत व्यक्तित्व का प्रतीक था। उनकी बुद्धि विलक्षण, मेधा अपार और विचार अत्यंत चातुर्य पूर्ण थे। संपूर्ण चातुर्मास में अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसके लिए संघ हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है। चातुर्मास के दौरान दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा विभिन्न मंडलों का अपार सहयोग प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें… काचीगुड़ा में 146वाँ गुरु गणेश जन्मोत्सव, जयश्री म.सा ने श्रद्धालुओं को जीवन प्रसंग का संदेश दिया

चातुर्मास में संघ और मंडलों के सहयोग की सराहना

संघपति हंसराज कोठारी, अध्यक्ष मनीष दुगड़, महामंत्री पंकज रांका तथा संघ की कार्यकारिणी टीम ने उत्कृष्ट संगठन एवं समर्पण भाव से सेवा दी। इस चातुर्मास में विशेष सहयोग देने वाले मंडल नवकार जैन युवा परिषद, माता त्रिशला देवी महिला मंडल, बहुउद्देशीय मंडल, नव उन्नति मण्डल, नव प्रगति जैन मंडल तथा नवकार कन्या मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का संघ द्वारा मोमेंटो और शॉल भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।

अवसर पर संघ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित श्रावक श्राविकाओं के सहयोग से ही धार्मिक कार्यक्रमों की सफलता संभव होती है। अध्यक्ष मनीष दुगड़ ने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन और साधना का अवसर है। साध्वीजी के सान्निध्य में मिला यह समय अमूल्य रहा। सभी सहयोगकर्ताओं और मंडलों का हृदय से धन्यवाद। गौतम प्रसादी मदनलाल, राकेश कुमार, विनोद कुमार, ऋषभ, हर्षित एवं गर्वित श्रीश्रीमाल (अमीरपेट) की ओर से रखी गई।

महामंत्री पंकज रांका ने बताया कि गुरुवार 6 नवंबर को सुबह 7 बजे म.सा का विहार स्थानक भवन से अमीरपेट डीके रोड, बोगनविला स्थित गौतमचंद रायसोनी के निवास तक रहेगा। श्रावक-श्राविकाओं से विहार सेवा एवं दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। शुक्रवार 7 नवंबर को सुबह 6.15 बजे गौतमचंद रायसोनी के यहाँ से विहार कर साध्वी मारेडपल्ली पधारेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button