पूर्व डीजीपी एम.वी. कृष्णा राव के घर में लगी आग

हैदराबाद, जुबली हिल्स थाना परिधि के अंतर्गत प्रशासन नगर निवासी पूर्व पुलिस महानिदेशक एम.वी. कृष्णा राव के घर कल देर रात भीषण आग लग गई।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही पंजागुट्टा दमकल केंद्र से स्टेशन फायर अधिकारी पी. रमेश गौड़ फायर इंजन और दमकल कर्मियों के साथ तुरन्त प्रशासन पहुँच गए। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि घर में लगाए गए ए/सी में विस्फोट होने के कारण आग लगी और देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे फर्नीचर और फॉलसीलिंग को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button