संयुक्त अरब अमीरात में पेट्रो-रसायन संयंत्र में हमले के बाद लगी आग

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के एक पेट्रो-रसायन संयंत्र में रविवार को हुए हमले के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अबू धाबी के अधिकारियों ने बोरूज पेट्रो-रसायन संयंत्र में आग लगने की घटना पर तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आग वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किए जाने के बाद गिरे मलबे के कारण लगी।
इस घटना के कारण संयंत्र में उत्पादन फिलहाल ठप हो गया है। संबंधित संयंत्र संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सऊदी अरब से सटी पश्चिमी सीमा के पास रुवैस में स्थित है, और यह ‘अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ तथा ऑस्ट्रेलिया की बोरेलिस का संयुक्त उद्यम है। (एपी)
यह भी पढ़े– नवंबर में रिलीज होगी रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



