आंध्र प्रदेश के गुडिवाडा में दुकानों में लगी आग

गुडिवाडा (आंध्र प्रदेश), गुडिवाडा के कृष्णा जिले में रविवार को मोबाइल फोन की एक दुकान में आग लग गई और आस-पास स्थित कपड़ों की पांच अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई।

1.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान

‘पीटीआई-भाषा’ से बताया कि गुडिवाडा में नेहरू चौक सेंटर के पास मोबाइल फोन की एक दुकान में आग लग गई और यह आग आस-पास की कपड़ों की पांच दुकानों में फैल गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट हो सकता है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के अनुसार, घटना में 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button