ठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सोसायटी पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार तड़के बदमाशों ने एक कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आवासीय सोसायटी पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीछा करने के बाद आरोपियों में से एक को पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान दो राहगीर भी घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शाहबाद उर्फ ​​शंभू मुन्ना शमशाद कुरैशी (28) को गिरफ्तार कर लिया जिसने पुलिस द्वारा पीछा किए जाते समय शिल डायघर की गलियों में पांच गोलियां चलाईं, जिससे दो राहगीर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इससे कुछ घंटे पहले कुरैशी और एक अन्य आरोपी ने मुंब्रा के कौसा इलाके में स्थित एक आवासीय सोसाइटी पर गोलीबारी की थी, जहां व्यवसायी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम मोइनुद्दीन खान (45) उर्फ ​​बाबा खान रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलायी दो गोलियों से खान की कार क्षतिग्रस्त हो गई और एक गोली हवा में दागी गई।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पंचनामा करने के तुरंत बाद एक खुफिया सूचना मिलने पर जांच दल ने कुरैशी का पीछा किया। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तो उसने पांच गोलियां चलाईं, जिससे घटनास्थल पर मौजूद दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े : गिरिडीह में तेज संगीत विवाद में एक की हत्या, तीन घायल

अधिकारी ने बताया कि कुरैशी को अंततः काबू में कर हिरासत में ले लिया गया और पुलिस ने उसके पास से हथियार के साथ चार मैगजीन बरामद कीं।पुलिस ने बताया, ‘‘मौके पर उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है और इलाके में स्थिति फिलहाल शांत है।’’दूसरे संदिग्ध और हमले के पीछे के उद्देश्य का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button