ठाणे में अदालत की अधिकारी पर हमले के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक फ्लैट की नीलामी की प्रक्रिया के दौरान अदालत की एक महिला अधिकारी पर हमला करने के आरोप में 85 वर्षीय एक व्यक्ति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर महागिरी इलाके की एक आवासीय सोसाइटी में हुई। पुलिस के अनुसार, एक महिला अदालत आयुक्त ठाणे के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर चंद्रकांत विष्णु जाधव (49) के भूतल के फ्लैट पर कब्जे की कार्रवाई कर रही थीं, क्योंकि जाधव ने एक वित्तीय कंपनी से लिए गए ऋण का भुगतान नहीं किया था।

यह भी पढे़: ठाणे की अदालत ने सबूतों के अभाव में पत्नी की हत्या के आरोपी को बरी किया

अधिकारी ने बताया कि अदालत की आयुक्त, वित्तीय कंपनी के कानूनी प्रबंधकों और पुलिस बल के साथ अदालत के आदेश का पालन कर रही थीं, लेकिन जाधव ने कब्जा सौंपने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि एक वकील और जाधव के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर अदालत की अधिकारी पर हमला किया और कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर चंद्रकांत जाधव, उनकी पत्नी पल्लवी, पिता विष्णु सहदु जाधव, अधिवक्ता अश्विनी भोसले और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button