श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर की वर्षगाँठ पर किया गया ध्वजाराहोण
हैदराबाद, श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में चैतन्यपुरी स्थित श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर की 11वीं वर्षगांठ पर आज ध्वजाराहोण किया गया। योगीराज विजयशांतिसूरीश्वरजी गुरु भगवंत के दिव्याशीष से शासन रत्न मनोज कुमार बाबूलाल हरण सिरोही के मार्गदर्शन में श्रीश्रीश्री 1008 विजयशांतिसूरीश्वरजी गुरु भगवंत के गुरु मंदिर की 11वीं वर्षगांठ पर सर्वप्रथम अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात वरघोड़ा भव्यता से निकाला गया।
इसी क्रम में बड़ी पूजा, वार्षिक अष्टप्रकारी पूजा के चढ़ावे एवं ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। पूजा पंकज श्रीश्रीमाल, यश पोरवाल (बेंगलुरू) द्वारा पढ़ाई गई। बड़ी पूजा, ध्वजारोहण एवं स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सायरीबाई-मेघराज गांधी के दिव्याशीष से भंवरीबाई-मीठालाल, ललिता देवी-रमेश कुमार, लक्ष्मीदेवी मनसुखलाल, सुनीता देवी सज्जनराज, मंजू देवी-मुकेश कुमार, रितिका-नवीन कुमार, प्रीति-आशीष, ऐश्वर्या-राहुल, पूजा, कौशिक, रियांशी रुद्र एवं समस्त गांधी परिवार हैदराबाद में बूसीवाले का सम्मान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। श्री शांति सूरीश्वर गुरु मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन गौतमचंद गुगलिया ने सभी गुरुभक्तों तथा ध्वजा, पूजा, स्वामीवात्सल्य एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी गांधी परिवार की अनुमोदना कर ट्रस्ट की ओर से आभार जताया।
ओम शांति सेवा भवन में पूजन लाभार्थियों का सम्मान व नई नियुक्ति
श्री शांति ने कहा कि नवनिर्मित ओम शांति सेवा भवन का संपूर्ण लाभ स्व. अनराज, स्व. रंगीबाई, स्व. धनराज, स्व. जुगरा, संपतराज, स्व. माणकचंद के आशीष तथा संतोष देवी उगमराज गांधी की प्रेरणा से मुकेश कुमार सुप्रिया, पीयूष, इशिका गांधी, एटेंदरा मेड़तिया हैदराबाद निवासी तथा ऊषा ललित चाणोदिया व आशा विनोद सिंघवी हिमायत नगर वाले हैं। इसके लिए संपूर्ण ट्रस्ट मंडल ने उनका बहुत-बहुत अभिनंदन किया।
मुकेश गांधी को श्री शांति सूरीश्वर गुरु मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी बनाए जाने की घोषणा की गई। श्री शांति सूरीश्वरजी गुरुदेव की वर्ष भर (2026-2027) के अष्ट प्रकारी पूजा के लाभार्थी शिखरचन्द नरेश कुमार कुलदीप भंडारी, चन्दन /केसर पूजा के लाभार्थी अंजनादेवी देवीचन्द सुधीरकुमार जैन, अंग लूछना के लाभार्थी प्रेमदेवी कमलचन्द सपना सुराणा, पुष्प पूजा के लाभार्थी रणजीतमल दीपक कुमार कल्पेश कुमार गुन्देचा, धूप पूजा के लाभार्थी माणकचन्द पंकज कुमार मोक्ष बरलोटा, दीपक पूजा के लाभार्थी धनराज रमेशचन्द गौतमचन्द गांधी, आरती के लाभार्थी महेन्द्र कुमार नरेन्द्र कुमार सुरेन्द्र कुमार लुंकड़, मंगलदीपक के लाभार्थी मोतीलाल सुशील कुमार अभिषेक कुमार भलगट, आंगी व सजावट के लाभार्थी मिश्रीलाल गौतमचन्द नवरतन गुगलिया, अखण्ड दीपक (ध्यान मन्दिर) के लाभार्थी प्रेमराज शान्तिलाल अशोक कुमार गुगलिया, अखण्ड दीपक (मूल मन्दिर) के लाभार्थी प्रेमराज पवन कुमार ऋषभ नाहर हैं।
प्रातः कार्यक्रम में ध्यान मंदिर में अभिषेक के लाभार्थी प्रेमचंद प्रतीक अंकित कोचर, मूल मंदिर में अभिषेक के लाभार्थी केवलचंद अमित कुमार सुमित मुणोत, धर्मविजयजी म.सा. (चरण पादुका) के लाभार्थी शांतिलाल डॉ. अनीष अक्षय पोकरणा, तीर्थविजयजी म.सा. (चरण पादुका) के लाभार्थी हेमराज शालीभद्र अरिहंत कटारिया, पद्मावती माता (चरण पादुका) के लाभार्थी रणजीतमल दीपक कल्पेश गुन्देचा एवं सरस्वती माता (चरण पादुका) के लाभार्थी अंजनादेवी देवीचंद सुरेंद्र जैन हैं।
भव्य आयोजन में सहयोगियों का सम्मान, अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम में सहयोग हेतु नवकार मित्र मंडल, शांति गुरु सेवा मंडल, शांति गुरु महिला मंडल व ऋषभ मंडल के जितेंद्र, कुलदीप भण्डारी, विपिन नैनवाल, टेंट वाले नर्सिंग, कैटरिंग के विनोद गांधी तथा शर्मिला नैनवाल का भव्य आंगी के लिए आभार व धन्यवाद प्रेषित किया गया। अवसर पर तेलंगाना रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मल्लारेडी रंगारेड्डी तथा श्रीनिवास मनसा चाइना बाजार वालों का स्वागत किया गया। सम्पूर्ण चढ़ावे ट्रस्टी मोतीलाल भलगट ने लिए।
अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन गौतमचंद गुगलिया, सह-कोषाध्यक्ष विपिन नैनावल, लाभार्थी परिवार मनसुख गांधी, सज्जनराज गांधी, कुलदीप भंडारी, प्यारेलाल गांधी, महेंद्र रांका, अशोकचंद नाबरिया, मदनलाल सहलोत, मोहनलाल टपरावट, सुशील संचेती, परेश शाह, विनोद संचेती, अविनाश भंडारी, कांतिलाल नाहर, धर्मेंद्र नाहर, पवन कटारिया, दीपन कीमती, अशोक गुगलिया, प्रकाशचंद लोढ़ा, राजेंद्र बाफना, विजय सुराणा, गौतम गांधी, नवरतन सिंघवी, जयेश शाह, सुरेशचंद कोठारी, नरेंद्र लुंकड़, राकेश सुराणा, सज्जन सिंघवी, सुनील बोहरा, सुनील कावड़िया, हिमांशु बाफना, अमित मुणोट, मनोज तातेड़, अशोक कोठारी, अशोक संचेती, अनीश पोकरणा, अशोक मुथा, अशोक सोनी, दिलीप भंडारी, हुकमीचंद कोटेचा, विनोद पितलिया, गौतम पारख, उत्तमचंद भलगट, ललित बोहरा, अशोक चाणोदिया, दिनेश भंडारी, निर्मल कुमार कोठारी, रमेश मुथा, विनोद मुथा, केवलचन्द पितलिया, विकास पितलिया, मीठालाल पितलिया, महेंद्र पितलिया, सुरेंद्र पितलिया, रमेश टपरावत, धर्मेश गुगलिया व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



