श्री संभवनाथ कुशल प्रार्थना जैन मंदिर का ध्वजारोहण कार्यक्रम आरंभ

हैदराबाद, बरकतपुरा स्थित श्री संभवनाथ कुशल प्रार्थना जैन मंदिर का तीन दिवसीय ध्वजारोहण कार्यक्रम पू. अभिनंदनचन्द्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा-5, साध्वी सुलोचनाश्रीजी म.सा., तपस्वी रत्ना श्री सुलक्षणाश्रीजी म.सा., व कनकश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-29 के सानिध्य में आरंभ हुआ। अवसर पर आयोजित प्रवचन सभा में पू. सुलक्षणाश्रीजी म.सा. ने कहा कि आज झाबक परिवार के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। उनके द्वारा निर्मित संभवनाथ दादा के जिनालय की यह तीसरी वर्षगांठ है। वर्षगांठ के अवसर पर हर जिनालय में ध्वजारोहण होता है।

ध्वजारोहण के दिन जिनालय की साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। जिनालय प्रबंधकों को चाहिए कि वे अच्छे से अच्छा कपड़ा लाकर ध्वजा बनायें। ध्वजा जैन धर्म के स्थान का प्रतीक होती है। ध्वजा के दर्शन होते ही प्रत्येक जैन बंधु को नमो जिनानम बोलना चाहिए। साध्वीजी ने कहा कि मंदिर निर्माण कर्ता परिवार को विधि विधान सहित ध्वजारोहण करना चाहिए। सकल संघ को आमंत्रित कर पूज्य साधु-साध्वी की निश्रा में ध्वजारोहण का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

ध्वजारोहण पर्व पर भक्ति, पूजा व स्वामी वात्सल्य

पू. अभिनंदनचन्द्र सागरजी ने अपने प्रवचन में कहा कि धन्य है दानवीर सेठ वस्तुपाल तेजपाल, जिन्होंने पुण्याई से प्राप्त धन से दिलवाड़ा (आबुजी) में भव्य मंदिर का निर्माण करवाया और अपने धन का सुकार्य में उपयोग किया। प्रत्येक जैन धर्मावलंबी को चाहिए कि वह अपनी लक्ष्मी का जिन मंदिर आदि बनाने में उपयोग करे। योगेश झाबक व जसराज देवड़ा धोका ने बताया कि सोमवार 9 जून को सुबह 6 बजे भक्तामर स्तोत्र का पाठ, सुबह 9 बजे स्नात्र पूजा व 18 अभिषेक, शाम 7 बजे आरती, भक्ति, आंगी रचना का आयोजन होगा।

तीसरे दिवस मंगलवार 10 जून को सुबह 6 बजे भक्तामर स्तोत्र का पाठ, सुबह 8.36 से ध्वजा, वरघोड़ा और सुबह 9.30 बजे से सत्तर भेदी पूजा का आयोजन होगा। दोपहर 12.36 बजे से ध्वजारोहण (विजय मुहूर्त) के पश्चात श्री संघ का स्वामी वात्सल्य होगा। शाम 7 बजे आरती, भक्ति व आंगी रचना का कार्यक्रम होगा। संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी गुरु भक्त परिवार अखेराज गोगा झाबक के दिव्य आशीष से कलमचंद, ऋषभ, ऋचा, आरती, हार्दिक, प्रार्थना, हितांश झाबक परिवार हैं। अवसर पर जसराज देवड़ा धोका, दयाल झाबक, विक्रम सिंह दद्दा, राजेश सोनी, उगमराज गडवाणी, पूनमचंद झाबक व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button