चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बहाल

चेन्नई, कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज तड़के चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गयी।’’ उन्होंने बताया कि दृश्यता में बाद में सुधार होने की उम्मीद है।

कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरु लौट गई। (भाषा)

यह भी पढ़ेपीएसएल में खेलेंगे विश्व कप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button