पति से झगड़े के चलते महिला ने अपने बच्चों की हत्या कर लगा ली फाँसी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र यादाद्रि भोनगीर ज़िले में एक महिला ने पति के साथ गृहस्थी संबंधी मामलों को लेकर पिछले कुछ माह से झगड़ों के चलते निराश होकर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद स्वयं फाँसी लगा ली। ज़िले के गोल्लूगुड़ेम निवासी मेकला महेश यादव का कुछ वर्ष पूर्व ऐश्वर्या से विवाह हुआ था। उसने एक लड़के और लड़की को जन्म दिया। पिछले कुछ माह से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे।

इस कारण ऐश्वर्या अपने तीन वर्षीय और डेढ़ वर्षीय बच्चों को लेकर मायके चली गई। सोमवार को ऐश्वर्या के मायके वालों ने उसे समझा-बुझाकर उसके पति के घर गोल्लागुड़ेम भेज दिया। ऐश्वर्या ससुराल जाना नहीं चाहती थी। जबरन भेजे जाने के कारण वह निराश हो गई। सोमवार की रात को ही उसने अपने दोनों बच्चों के मुँह और नाक तकिये से दबाकर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चेन स्नेचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button