हाइबिज़ टीवी फूड अवार्ड से सम्मानित हुए खान-पान प्रतिष्ठान
हैदराबाद,शहर में खान-पान बाज़ार संस्कृति तेज़ी से विकसित हो रही है। इस संस्कृति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अपना योगदान है। इसी क्रम में श्रेष्ठता के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए हाइबिज के अवार्ड भी लोकप्रियता अर्जित कर रहे हैं। हाइबिज के चौथे संस्करण के अवार्ड समारोह में भी शहर के खान-पान उद्योग संस्कृति से जुड़े हस्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

हाइबिज़ टीवी फूड अवार्ड समारोह हैदराबाद के एचआईसीसी नोवोटेल में संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में तेलंगाना पर्यटन विकास निगम(टीजीटीडीसी) के अध्यक्ष पटेल रमेश रेड्डी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हैदरबाद तेज़ी से खान उद्योग का प्रमुख शहर बनकर उभरा है। यहां की खान-पान संस्कृति दुनिया भर में मशहूर है। इस तरह पुरस्कारों से भोजन प्रतिष्ठानों को मान्यता मिलेगी और उन्हें गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। उन्होंने इसके लिए हाइबिज टीम को भी बधाई दी।

पर्यटन मंत्री जुपाली कृष्णा राव ने अपने वीडियो संदेश में प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल तेलंगाना की संस्कृति को विश्वभर में पहचान दिलाते हैं, बल्कि राज्य के पर्यटन विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं। मिस यूनिवर्स तेलंगाना काश्वी ने सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (क्रय एवं विपणन) पी. चंद्रशेखरा रेड्डी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। आयोजन में हैबिज़ टीवी के प्रबंध निदेशक एम. राजगोपाल, हाइबिज़ टीवी एलएलपी एवं तेलुगु नाउ की प्रबंध निदेशक डॉ. जे. संध्या रानी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में तीन विशिष्ट हस्तियों को लेजेंड अवार्ड से सम्मानित किया गया ओहरीज़ संगठन से रवि कुमार, विवाह भोजानंबा के वेंकटा राम राजू और सिम्पली साउथ के शेफ चलपति रवु। इसके अलावा, खाद्य उद्योग से जुड़े 50 से अधिक व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में गुरु की बीएचएम नमकीन को सर्वश्रेष्ठ नमकीन का पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके साथ रमा देवी भोजक, वीणा शर्मा, मोहित शर्मा, मोहित भोजक ने पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ शाकाहारी बेकरी के रूप में स्विस कैसल बेकरी हैदराबाद और बैंगलोर के ठाकुर अश्विनी सिंह और टीम ने पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ दक्षिण भारतीय थाली के लिए सर्वश्रेष्ठ दक्षिण भारतीय होटल के रूप में ताजमहल के मिथुन, दिनेश कुमार, प्रणव और नागेंद्र प्रसाद ने पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान के रूप में आईएचएम के लिए प्राचार्य संजय ठाकुर, राजेश एवं अर्पण ने पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में पैराडाइज, पिस्ताहाउस, अजीबो, होटल एडोब, फ्रीडम ऑयल एवं अन्य प्रतिष्ठान शामिल थे।




पुरस्कार प्रदान करते हुए पर्यटन निगम के चेयरमैन पटेल रमेश रेड्डी, हाइबिज निदेशक राजगोपाल एवं अन्य।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



