पूर्व बीआरएस विधायक बाल्का सुमन तथा 3 अन्य जेल से रिहा

आदिलाबाद, पूर्व बीआरएस विधायक बाल्का सुमन को बुधवार सुबह आदिलाबाद जिला जेल से रिहा कर दिया गया। मंचिरियाल जिला कोर्ट ने उन्हें 2 मार्च को मंत्री गद्दम विवेक वेंकटस्वामी के काफिले पर कथित हमले और पुलिस के काम में रुकावट डालने के मामले में ज़मानत दे दी थी।

सुमन को 18 फरवरी को क्याथनपल्ली में उनके घर से उस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जो कथित तौर पर 17 फरवरी को क्याथनपल्ली म्युनिसिपल चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन पदों के लिए चुनाव के दौरान हुई थी। सुमन के साथ तीन अन्य बीआरएस नेता पूर्व जिला परिषद वाइस-चेयरमैन मुला राजारेड्डी, अनिल और लक्ष्मीकांत भी जेल से रिहा हुए।

यह भी पढ़ें… प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता जिला जेल के बाहर इकट्ठा हुए और सुमन की रिहाई के बाद उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उन्हें माला पहनाई। मंचिरियाल में मीडिया से बात करते हुए सुमन ने आरोप लगाया कि मंत्री विवेक ने झूठे केस करके और सत्ता का गलत इस्तेमाल करके उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान किया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button