शिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य बने

शिमला, शिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश की राज्य पीठ के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल चार वर्षों का है।

एक बयान में शनिवार को यहां बताया गया कि यह नियुक्ति आदेश केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी किया। यह आदेश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी मिलने पर जारी किया गया।

कश्यप दिसंबर 2023 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने उद्योग निदेशक, पर्यटन निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और राज्य सहकारी बैंक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

नए जीएसटी अधिनियम के तहत सभी राज्यों में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित किए गए हैं। नयी दिल्ली में राष्ट्रीय जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण है और सभी राज्यों में इसकी पीठें हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button