मारेड़पल्ली जैन संघ में चार माह की साधना और चातुर्मास का यादगार समापन
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मारेड़पल्ली के तत्वावधान में गुरुदेव सुदर्शनलालजी म.सा. के शिष्य राजेशमुनिजी म.सा. श्रमण, युवा मनीषी ऋषभमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-2 के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास का समापन हुआ।
संघ के महामंत्री उमेश नाहर द्वारा यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मारेड़पल्ली स्थित तातेड़ भवन में चातुर्मास के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष महावीर तातेड़ सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने मुनिवृंद के प्रति आभार व्यक्त किया।

















अध्यक्ष ने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में चातुर्मास के दौरान कई धर्म आराधनाएँ हुईं, जिससे जुड़ने वाले विशेष धन्यवाद के हकदार हैं। गुरुदेव की सप्रेरणा से चातुर्मास के तीन मासक्षमण, 61 दिवसीय आयंबिल तप, 160 तेला, 25 अठाई एवं अन्य तप संपन्न हुए। मारेड़पल्ली क्षेत्र के लगभग सभी जैन परिवारों के घरों में नवकार महामंत्र जाप एवं उत्तराध्यन सूत्र के पाठ हुए।
गुरुदेव की विदाई के अवसर पर महामंत्री उमेश नाहर, प्यारेलाल गांधी, महावीर गांधी, पंकज सेठिया, अनिल मुणोत, संपतराज मुणोत, जागृति महिला मंडल की चेयरपर्सन आशा कटारिया, अध्यक्ष स्वाति सुखानी, मंत्री परिमाला बोहरा, निर्मला गांधी, पूजा नाहर आदि ने अपने भाव व्यक्त किये और गुरुदेव से पुन: पधारने का निवेदन किया।
अपनी भावनाएँ व्यक्त करने के दौरान वक्ताओं का गला रुंध गया। महावीर तातेड़ ने चातुर्मास को सफल बनाने में विशेष सहयोग देने के लिए गुमानचंद नाहर, प्यारेलाल गांधी, संपतराज मुणोत, धीरेन्द्र बोहरा, संजय पोकरणा, किशोर पोकरणा व प्रदीप गांधी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्याध्यक्ष महावीर गांधी, उपाध्यक्ष पारस पोकरणा, महामंत्री उमेश नाहर तथा जागृति महिला मंडल का भी आभार जताया।
चातुर्मास समापन में गुरुदेव एवं सहयोगियों का सम्मान
संघ की ओर से सूरज, हिमांशु एवं छोटू महाराज का बहुमान किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान जागृति महिला मंडल, निर्मला गाधी एवं चंदा बाई तातेड़ द्वारा विदाई गीतिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान अपने प्रवचन में गुरुदेव राजेशमुनिजी ने कहा कि चातुर्मास में शुरू हुई धर्म आराधना की कड़ी को आगे भी जारी रखें। गुरुदेव ने अध्यक्ष महावीर तातेड़, आशा कटारिया, गुमानचंद नाहर सहित अन्य लोगों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने तपस्याओं के माध्यम से गुरु दक्षिणा दी है।
यह भी पढ़ें… तेरापंथ किशोर मंडल में तेरापंथ की अदालत का किया गया आयोजन
इस चातुर्मास को मैं सदैव याद रखूँगा। चार महीने प्रवचन सभा का संचालन करने के लिए पारस पोकरणा एवं उमेश नाहर की गुरुदेव ने प्रशंसा की। संघ द्वारा समस्त लाभार्थी परिवार को धन्यवाद दिया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान सोहनराज, राजेन्द्र बोहरा, महेश दक, गौतम कोठारी, महावीर बोहरा, नवीन बोहरा, मनोज मुणोत, सुरेन्द्र पोकरणा, संजय मुणोत, पंकज सेठिया, राजेश बोहरा, ललित मखाना, विनोद गुंदेचा, गौतम पोकरणा, अर्चना बोहरा, ललिता बोहरा, रश्मि तातेड़, सपना जैन, सुनीता गांधी आदि ने भाग लिया। अवसर पर संपतराज, संजय अनिल, मनोज मुणोत परिवार की ओव से गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। संघ की ओर से लोभार्थी परिवार का बहुमान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




