रसूलपुरा जैन संघ : भावरत्नाश्रीजी म.सा. का हुआ चातुर्मास परिवर्तन

हैदराबाद, श्री सहस्त्रृणा पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ, रसूलपुरा के तत्वावधान में साध्वीवृंद का भव्य चातुर्मास परिवर्तन गाजे बाजे एवं शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। संघ के ट्रस्टी जैन रत्न रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भावरत्नाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-8 की निश्रा में चातुर्मास परिवर्तन रसूलपुरा जैन मंदिर से मंजुला बेन रसिकलाल कोठारी, सुनीता-दिलीप कोठारी के निवास तक शोभायात्रा एवं श्री पार्श्वनाथ बैंड मंडल की धुनों के साथ संपन्न हुआ। अवसर पर श्री शत्रुंजय पट की भाव यात्रा हुई।

अवसर पर संघ अध्यक्ष संघवी निर्मल कोठारी, महामंत्री सुधीर कोठारी, ट्रस्टी अशोक मेहता, जैन रत्न रमेश पी. तातेड़, प्रकाशमल भंडारी, संघवी रमण कोठारी, मुकेश कटारिया, योगेश खरगांधी (अध्यक्ष, जैन भवन), सुभाष गोलेच्छा (महामंत्री), प्रकाश लूणिया (ट्रस्टी), संघ सदस्य दिलीप कोठारी, मुस्कान आयुष मलानी, मोक्ष कोठारी, भूरमल चौवटिया (मंडार जैन संघ अध्यक्ष), उत्तम चौवटिया, अशोक दोषी, विशाल भंडारी, संजय सिंघवी, हसमुख हरण, सरदारमल भोरडतारिया, मनोज जैन, सीए अरविंद जैन, घेवरचंद सुराना, अजीत दोषी, शैलीन दोषी, पारस सुराणा, जितेंद्र दोषी, महेंद्र दोषी, अनुज चौवटिया, सुरेश मेहता, ललित जैन, सुरेश बाफना, ललित बाफना, हरीश मुथा, हस्तीमल चौवटिया, चंपक चौधरी, विक्रम भंडारी, नितिन मेहता, रितेश तातेड़, मिलन मेहता, बबलू, मनीष परमार, मनीष, निकेश, प्रवेश, शेंकी, जिन्नेश, एतांश, हरित, वीरेन, धीर व अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें… भक्तों के भगवान है जैन दिवाकर चौथमलजी : जयश्रीजी म.सा.
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



