सिकंदराबाद में 170 लाभार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

हैदराबाद श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकन्दराबाद के तत्वावधान में श्री एस.एस. जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन लोकश्री एम. फोरमल जैन कमलादेवी बोहरा सेवा केन्द्र, न्यू भोईगुड़ा, सिकन्द्राबाद में किया गया, जिसका लगभग 170 लोगों ने लाभ लिया।

लॉयन्स आई हॉस्पिटल, नाननगर, हैदराबाद के विशेषज्ञ द्वारा नेत्र परिक्षण कर निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान जिन मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, उनका लॉयन्स आई हॉस्पिटल (बालनगर) में निःशुल्क उपचार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज ने किया पोटलक पार्टी का आयोजन

शिविर के लाभार्थी स्व. मायादिनी ललवाणी की स्मृति में प्रमोद कुमार राहुल पीयूष ललवाणी परिवार, वेस्ट मारेडपल्ली थे। लाभार्थी परिवार का स्वागत सोसाइटी के सदस्यों द्वारा शॉल, माला एवं स्मृति चिह्न के साथ किया गया। अवसर पर लॉयन्स आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों का स्वागत किया गया। अवसर पर सोसाइटी के महेन्द्र लुंकड़, राजेन्द्र लोढ़ा, महेन्द्र बांठिया, किशोर बोहरा, राजेश डूंगरवाल, घेवर कोठारी, महेन्द्र वोहरा, संजय गांधी, अरुण सांखला, मनोज डूंगरवाल, जिनेन्द्र लुंकड़, अभिषेक अलिजार, श्रवण गुगलिया उपस्थित थे। अध्यक्ष राजेश डूंगरवाल ने लाभार्थी परिवार एवं डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button