एनबीटी नगर में अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आज

हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा 193वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रविवार को एनबीटी नगर, हैदराबाद स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल ( हरे कृष्णा गोल्डन टेम्पल के समीप) एनबीटी नगर हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल मानव सेवा मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर के प्रयोजक गोपीनाथ एवं संतोष कुमारी अग्रवाल हैं।

मुख्य अतिथि हैदराबाद की मेयर गदवाल विजयलक्ष्मी होंगी। शिविर में रेनोवा सेंचुरी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा रक्तचाप, शुगर जांच, ईसीजी, सामान्य रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्रा रोग, शिशु रोग से संबंधित सेवा प्रदान की जायेगी। एलसीएच साधुराम आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्रों की जांच के बाद योग्य मोतियाबिंद के रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन संघन परीक्षण के बाद एलसीएच साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा में किया जायेगा।

नाक, कान, गले के रोगियों को डॉ. छावा की विशेषज्ञ सेवा

अवसर पर एशियन ईएनटी केयर सेंटर के डॉ. छावा आंजनेयुलू के नेतृत्व में विशेषज्ञों द्वारा नाक कान गला संबंधित रोगियों को सेवा प्रदान की जायेगी। दांतों संबंधित रोगों की जांच क्राउन डेंटल क्लीनिक के डॉ. कपिल बलदेव द्वारा की जायेगी। डॉ नेतीज स्किन एंड हेयर क्लीनिक के डॉ. प्रशांत नेती द्वारा त्वचा रोगों के निदान हेतु परामर्श दिया जाएगा।

वासवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, लकड़ी का पुल के डॉ. पी. रवि के नेतृत्व में फिजियोथेरेपी से लोगों के उपचार करेंगे। ओम एक्यूप्रेशर क्लीनिक हैदरगुड़ा डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल रोगी का एक्यूप्रेशर विधि से इलाज करेंगे। श्री साईं होम्यो क्लीनिक, चिराग अली लेन, हैदराबाद की डॉ. आई राजलक्ष्मी द्वारा रोगियों को होम्योपैथी चिकित्सा द्वारा सेवा प्रदान की जायेगी। शिविर में निशुल्क दवाइयों का वितरण भवानी ग्रुप द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़े: हरे कृष्ण स्वर्ण मंदिर में जन्माष्टमी समारोह आयोजित

भारत विकास परिषद कोठी हैदराबाद के विशेषज्ञ द्वारा हीमोग्लोबिन परीक्षण किया जायेगा। अग्रवाल मानव सेवा मंच ने स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल से सम्पर्क किया जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button