फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई से नयी दिल्ली रवाना

मुंबई, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता सहित मुंबई में अपने सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद अपनी पत्नी ब्रिगेट मैक्रों के साथ बुधवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मैक्रों को विदाई दी।

मैक्रों ने मंगलवार को, भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत मोदी के साथ चर्चा की थी।मुंबई दौरे के दौरान, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ने भारत के कुछ शीर्ष फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं से मुलाकात की और सिनेमा, संस्कृति और सहयोग के बारे में उनसे चर्चा की।

17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे मुंबई में द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों सहित लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ेंराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमित शाह का संदेश: लड़कियां हैं ताकत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button