मेघालय में 10 अप्रैल को होंगे गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव

शिलांग, मेघालय में गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के चुनाव 10 अप्रैल को होंगे। सोमवार को जारी की गयी एक अधिसूचना से यह जानकारी सामने आयी।

जिला परिषद कार्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। इसमें कहा गया है कि वैध नामांकनों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 मार्च को प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: हैदराबाद: चुनाव प्रक्रिया में हिन्दी की उपेक्षा से लोगों में चिंता

मतदान 10 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा और वोटों की गिनती 14 अप्रैल को होगी। तीस सदस्यीय परिषद में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 19 सीट के साथ सत्तारुढ़ है। तृणमूल कांग्रेस नौ सदस्यों के साथ विपक्ष में है। परिषद में भाजपा के भी दो सदस्य हैं। इनमें से एक सत्ताधारी दल के साथ है, जबकि दूसरा विपक्ष में है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button