गायत्री वेद फाउंडेशन का विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद पारायण प्रारंभ
हैदराबाद, गायत्री वेद फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री गायत्री संस्कृत वेद विद्यालय मोइनाबाद के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व कल्याणार्थ उत्तम आयु आरोग्य ऐश्वर्य प्राप्ति हेतु दो दिवसीय शुक्ल यजुर्वेद पारायण चतुर्थ ब्रह्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। अवसर पर फाउंडेशन के महासचिव पं. विशेष शर्मा ने बताया कि वेद पारायण करने से गंगा, यमुना व सरस्वती स्नान का लाभ मिलता है।
विश्व का कल्याण व मंगल होता है। गायत्री वेद फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री गौसेवा सदन एवं वेद सेवा अनावरत जारी है। आगामी कार्य को विस्तार देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने ट्रस्ट की सभा में भविष्य में माता-पिता मंदिर की स्थापना हेतु निर्णय लिया गया। इसके लिए समस्त दानदाताओं से सहयोग देने की अपील की गई।
कार्यक्रम में संरक्षक पंडित पुरुषोत्तम लाला महाराज, एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह चौधरी, महासचिव पं. विशेष शर्मा, सीए हरि प्रसाद गोविंद, एडवोकेट संजय अग्रवाल, प्रदीप रेड्डी, प्रेमलता शर्मा, श्री ज्वेलर्स, रतनदीप सुपर मार्केट, रामचंद्र राजाराम सिंघल, श्री तिबारुमल ज्वेलर्स, प्रेमरतन सोनी, शंकरलाल अग्रवाल, मीरा भगवान दास ललवानी, ईश्वरलाल, शैलेश अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, विष्णु सराफ, दिनेश अग्रवाल, राधेश्याम, अजय कुमार मंगत राय ज्वेलर्स, आनंद अग्रवाल, पवन, सूरजभान ज्वेलर्स, आर डी फैशन, वेंकटेश्वरा ग्रुप नरेंद्र गोयल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें… नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित
कार्यक्रम में ट्रस्टी पं. आशीष शर्मा, पं. जगदीश शर्मा, पं. अक्षय शर्मा, वेद मूर्ति सागर शिरीष कुलकर्णी, वेद विद्यालय के प्रधान अध्यापक वेद मूर्ति आदित्य पाठक, अध्यापक वेद मूर्ति दुर्गेश दुबे, पंडित रमेश जोशी, विद्याचरण शुक्ल, दिलीप पांडेय, वेद मूर्ति ऋषभ जोशी, वेद मूर्ति मनोज कुलकर्णी, पंडित हिमांशु उपाध्याय, कैलाश चंद शर्मा, पंडित नवनीत शर्मा, पंडित शुभम गाजरे, लोकेश शर्मा, गोविंद शर्मा, रितिक शर्मा, श्लोक शर्मा एवं वेद विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






