घटकेसर : तंगी के चलते तालाब में लगाई छलांग

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र घटकेसर थाना परिधि में आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि कोंडापुर के निकट अम्मा-नाना अनाथ सेवा आश्रम में सुपर वाइजर के रूप में कार्यरत किशोर (40) का शव आज घटकेसर थाना परिधि के चेट्टेरुकुंटा तालाब से बरामद किया गया। जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि किशोर के परिवार के लोग आर्थिक तंगी के कारण घटकेसर अंबेडकर प्रतिमा के निकट स्थित अपना मकान बेचकर गाँव चले गए थे। किशोर आश्रम में ही काम करते हुए वहीं रह रहा था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पति की हत्या करने वाली को 10 वर्ष जेल

आश्रम के संचालक ने बताया कि चार दिन पूर्व किशोर अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल जाने की बात कहकर आश्रम से निकला और वापस नहीं लौटा। आज उसका शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण ही किशोर ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button