जीएचएमसी प्रजावाणी की शिकायतों का हो त्वरित समाधान : कर्णन
हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रजावाणी कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों और निवेदनों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में शहर के नागरिकों ने आयुक्त को शिकायतें सुनाईं। अवसर पर आयुक्त ने जनता से प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश जारी किए।
आयुक्त कर्णन ने कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक ही समस्या को लेकर आवेदकों को बार-बार प्रजावाणी में न आना पड़े, इसके लिए विभागाध्यक्ष समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु गंभीर प्रयास करें।
यह भी पढ़ें… अंतरिक्ष विभाग की हिंदी समिति में प्रो. ऋषभदेव शर्मा मनोनित
जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। जीएचएमसी के अंतर्गत 12 ज़ोन में कुल 168 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें शमशाबाद ज़ोन में 53, मलकाजगिरि ज़ोन कार्यालय में 32, कुतुबुल्लापुर ज़ोन कार्यालय में 23, कुकटपल्ली ज़ोन कार्यालय में 17, शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन कार्यालय में 11, एल.बी. नगर ज़ोन कार्यालय में 8, राजेंद्रनगर ज़ोन कार्यालय में 7, सिकंदराबाद ज़ोन कार्यालय में 6, गोलकोंडा ज़ोन कार्यालय में 5, उप्पल ज़ोन कार्यालय में 4, चारमीनार ज़ोन कार्यालय में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



