गिटहब सीईओ थॉमस डोमके ने की इस्तीफे की घोषणा

हैदराबाद, माइक्रोसॉफ़्ट के स्वामित्व वाली कंपनी गिटहब के सीईओ थॉमस डोमके ने सोमवार को घोषणा की वह अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। डोमके इस वर्ष के अंत तक कंपनी में बने रहेंगे, जिसके बाद वह अपनी कंपनी स्थापना करेंगे। यह जानकारी उन्होंने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में साझा की।

एएक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ़्ट इस पद पर किसी और की सीधे नियुक्ति नहीं होगी, बल्कि गिटहब का नेतृत्व माइक्रोसॉफ़्ट के कई वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे। डोमके ने सूचित किया है कि 1 अरब से अधिक रिपोज़िटरी और फॉर्क्स तथा 15 करोड़ से अधिक डेवलपर्स के साथ, गिटहब आज पहले से कहीं अधिक मज़बूत है। हर वर्ष अधिक खुले-स्रोत परियोजनाओं में अधिक योगदान देखा गया है। पिछले वर्ष में एआई परियोजनाओं की संख्या दोगुनी हो गई है। और किसी भी आकार की कंपनियों में हमारी मौजूदगी बाज़ार में बेमिसाल है।

यह भी पढ़ें… अमेरिका ने चीन को H20 चिप्स बिक्री की अनुमति दी, राजस्व का 15% लेगी सरकार

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब गिटहब को गूगल और कर्सर जैसी कंपनियों से प्रोग्रामरों के लिए एआई उपकरणों के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button