ग्लोबल शतरंज लीग खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 26 सितंबर को

मुंबई, ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के लिये खिलाड़ियों का ड्राफ्ट यहां को निकाला जायेगा जिसमें विश्व चैम्पियन डी गुकेश , पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और आर प्रज्ञानानंदा आइकन खिलाड़ियों में से होंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चेन्नई में 13 से 24 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने यूएई और लंदन में पिछले दो सत्र खेले थे।

टेक महिंद्रा और फिडे के संयुक्त टूर्नामेंट जीसीएल में छह फ्रेंचाइजी हैं। इसके लिये 36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में शुक्रवार को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी हैं। वहीं नीदरलैंड के अनीश गिरि, भारत के अर्जुन एरिगेसी, विश्व कप उपविजेता कोनेरू हम्पी, चार बार के विश्व चैम्पियन होउ यिफान जैसे सितारे भी इसमें होंगे।

यह भी पढ़े : फिडे ग्रैंड शतरंज : गुकेश ने बाकरोट को हराया

पूल में आइकन, पुरूष, महिला और अंडर 21 वर्ग होंगे। हर फ्रेंचाइजी छह खिलाड़ियों को चुनेगी जिसमें एक आइकन, दो पुरूष, दो महिला और एक अंडर 21 होगा । तीसरे सत्र की फ्रेंचाइजी में गत चैम्पियन त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स, पीबीजी अलास्कन नाइट्स, अपग्रेड मुंबा मास्टर्स, गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स, अल्पाइन एसजी पाइपर्स और अमेरिकन गैम्बिट्ज हैं। गुकेश ने पिछले साल चीन के डिंग लिरेन के साथ विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के कारण इसमें भाग नहीं लिया था। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button