फिडे ग्रैंड शतरंज : गुकेश ने बाकरोट को हराया

समरकंद (उजबेकिस्तान), लंदन में शुरू हुए प्रतिष्ठित फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश से लेकर अनुभवी विदित गुजराती और युवा सितारे आर प्रज्ञानानंदा तक सभी ने पहले दौर में मजबूती दिखाई, हालांकि कुछ खिलाड़ियों को जीत की बजाय ड्रॉ या हार से संतोष करना पड़ा।

भारत के मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के पहले दौर में फ्रांस के एटियेने बाकरोट को हराकर अपने अभियान की शुरूआत की। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफ्री शियोंग के बीच बाजी ड्रॉ रही।

यह भी पढ़े : प्रणव वेंकटेश का फुजैरा में शानदार खिताब जीत

गत चैंपियन विदित गुजराती ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको को पराजित किया जबकि पी हरिकृष्णा सफेद मोहरों से खेलते हुए स्लोवेनिया के एंटोन डेनचेनकोव से हार गए। निहाल सरीन को जर्मनी के स्वेन रासमुस ने ड्रॉ पर रोका। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button