राजेंद्रनगर में गैंगरेप और हत्या का मामला, 3 गिरफ्तार

हैदराबाद, राजेंद्रनगर पुलिस ने 32 वर्षीय महिला का अपहरण, गैंगरेप, शारीरिक शोषण व हत्या करने के मामले में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।राजेंद्र नगर के पुलिस उपायुक्त सी.एच. श्रीनिवास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गत 14 सितंबर को किस्मतपुर स्थित मूसी नदी के ब्रिज के निकट झाड़ियों से 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के गुप्तांगों को बुरी तरह से चोट पहुंचाई गई थी, पुलिस शुरुआत से ही इसे गैंगरेप का मामला मान रही थी।

डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच के तहत टोलीचौकी, हकीमपेट में रहने वाले ऑटो चालक गुलाम दस्तगीर खान उर्फ रेहान उर्फ फाइव स्टार (26), टोली चौकी, पैरामाउंट कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक मोहम्मद इमरान (25) व लंगर हाउस के प्रशांत नगर में रहने वाले कार चालक मेका दुर्गा रेड्डी उर्फ डेविड (33) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतका तीन दिनों से लापता था, इसी बीच 14 सितंबर को अत्तापुर स्थित पिलर नंबर 143 के पास कार चालक डेविस की नजर उस पर पड़ी।

गुलाम व इमरान के खिलाफ इससे पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है

डेविड घटना के समय ऑटो चला रहा था, उसने उसे अपने ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उसने पास की शराब की दुकान से बीयर की बोतल व होटल से बिरयानी भी खरीदी। इसके बाद वह महिला को लेकर सातमराई स्थित केएलसीसी फंक्शन हॉल की ओर चला गया। वहाँ डेविड ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और कुछ देर बाद उसे आराम घर एक्स रोड़ पिलर नंबर 306 के पास छोड़ कर चला गया। इसके बाद, गुलाम व इमरान अपने किराये का ऑटो लेकर आरामघर की ओर से अत्तापुर की ओर जा रहे थे।

अब इन दोनों की नजर महिला पर पड़ी, दोनों ने महिला को अपने ऑटो में सवार कर लिया और उसे लेकर किस्मतपुर ब्रिज की ओर चले गये। ब्रिज के पास दोनों ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, महिला के विरोध करने के बावजूद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के गुप्तांग के साथ भी छेड़छाड़ की। लकड़ी से पीटकर महिला की हत्या करने के बाद वे शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गये।

यह भी पढ़े: आईआईएम कलकत्ता छात्र पर दुष्कर्म आरोप: गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के तहत डेविड को अपहरण, बलात्कार तथा इमरान व गुलाम को अपहरण, गैंगरेप, हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। डीसीपी ने बताया कि गुलाम व इमरान के खिलाफ इससे पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि डेविड पेशेवर अपराधी है, उसके खिलाफ हैदराबाद, साइबराबाद के कई पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज है। हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के तहत आरोपियों की पहचान की। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button