लोक गायिका मंगली ने वकील पर लगाया 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
हैदराबाद, राज्य की प्रसिद्ध लोक गायिका सत्यवती मुदावत (मंगली) ने सिंगापोगु सुब्बू के खिलाफ रंगदारी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पंजागुट्टा थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस से शिकायत में मंगली ने बताया कि 22 मार्च को वह एक अधिवक्ता के कार्यालय गई थीं, जहाँ सिंगापोगु सुब्बू नामक व्यक्ति तीन अन्य लोगों के साथ मौजूद था। मंगली के अनुसार, सुब्बू ने खुद को वकील बताते हुए उनसे गलत तरीके से व्यवहार किया।
शिकायत में गायिका ने आरोप लगाया कि सुब्बू ने उससे 10 लाख रुपये की मांग करते हुए यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद संबंधित वीडियोस हटाने का आश्वासन दिया था। मंगली ने आगे बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी छवि खराब करने की धमकी दी। उन्होंने इसे जबरन वसूली का प्रयास बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसे, 3 की मौत
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही इसी मामले में सिंगापोगु सुब्बू की ओर से मंगली के खिलाफ भी पंजागुट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुब्बू ने आरोप कि मंगली और अन्य लोगों ने माइक्रो फाइनेंस कारोबार के नाम पर उनसे 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



