सोना 160 रुपये गिरा
नई दिल्ली, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 160 रुपये टूटकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये गिरकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।
यह भी पढ़ें: सोना तेज, चाँदी स्थिर
पिछले बाजार बंद के समय इसका भाव 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।हालाँकि, सोमवार को चाँदी 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 3,365.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



