सोना बढ़ा, चाँदी स्थिर
नई दिल्ली, स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।
इसके अलावा, चाँदी की कीमतें मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में भी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 11.42 डॉलर या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,325.09 डॉलर प्रति औंस रह गया।(भाषा)
यह भी पढ़ें… डेबॉक कंपनी के 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



