श्रीमद् भागवत कथा के संबंध में गोवत्स फाउंडेशन ने की बैठक

हैदराबाद, गोवत्स फाउंडेशन द्वारा आगामी पुरुषोत्तम मास 28 मई 2026 से 3 जून 2026 तक पूज्य गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज के मुखारविंद से नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के संबंध में हिमायतनगर स्थित होटल प्लैटिनम में बैठक आयोजित की गई।

यहां गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरलीमनोहर पलोड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था द्वारा ईसीएस एवं जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी गौ ग्रास कार्पस फंड योजना में वैष्णवों को जोड़ने के उद्देश्य से कथा आयोजित की जाएगी, ताकि गोवत्स फाउंडेशन के कार्पस में बढोत्तरी की जा सके और ईसीएस के माध्यम से प्रत्येक वर्ग के लोगों को जोड़ा जा सके, ताकि संस्था के माध्यम से की जा रही गौसेवा बढाई जा सके। उन्होंने कहा कि गोवत्स फाउंडेशन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में कार्य कर रहा है। मूलत प्रतिदिन गोवत्स फाउंडेशन के माध्यम से चारे की व्यवस्था की जा रही है।

गौ सेवा और यजमान सूची की जानकारी

पिछले 11 वर्ष में संस्था द्वारा 12 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की गौ सेवा चारे एवं कुट्टी के माध्यम से की गयी है एवं लगभग 5 करोड़ रुपये (30 अगस्त तक) का कार्पस फंड संस्था को अभी तक प्राप्त हुआ है। सरकारी बांड बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट में रखकर राशि के ब्याज से भी गौ सेवा की जा रही है। संस्था सोसाइटी एक्ट में 12 ए, 80 जी एवं सी एंड आर में भी पंजीकृत है। कथा में मुख्य यजमान ओमप्रकाश -प्रेमलता अग्रवाल ने स्वीकृति प्रदान की है। प्रसाद यजमान रोशनलाल राजेश कुमार अग्रवाल मलकपेटवाले होंगे।

दैनिक यजमान जय गो माता जय गोपाल, किशनलाल मदनलाल पलोड, शिवचरण चांदमल लोया, सत्यनारायण हनुमानदास सारडा, दिनेश देवडा, पन्नालाल हीरालाल भांगडिया, जसमतभाई पटेल, गोकुल प्रसाद बसंतीदेवी व्यास (ब्रजगोपाल व्यास), बालकिशन घनश्याम राठी लच्छु भाई, घनश्यामदास राठी, ब्रजमोहन बजाज, श्री भवानी ज्वेलर्स (विनोद बंग) रामकिशोर आनंद सोनी, जमनलाल मनोहरलाल कांकाणी, स्वास्तिक सप्लाईंग कंपनी अनिल कुमार व रमेश कुमार लखोटिया, सूर्यप्रकाश मुकेश लोया, शिवप्रसाद मदनगोपाल बंग व कमल काबरा उपस्थित थे।

अवसर पर सीए प्रकाश मूंदडा, पुरुषोत्तम प्रसाद सारडा, भगवानदास अजय तोष्णीवाल, अरविन्द मुकेश कुमार झंवर (ममता मसाला), रूपाराम कुमावत, संजय गुप्ता, कन्हैयालाल महावीर लोहिया, प्रकाशचंद तापडिया, पूनमचंद नथमल मूंदड़ा, भगवानदास श्यामसुन्दर बजाज, ओमप्रकाश अनिल कुमार इन्नानी, किशनलाल राजेश कुमार सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, वासुदेव होंगे। जो वैष्णव दैनिक यजमान व प्रसाद यजमान बनना चाहते हैं वे संस्था के अध्यक्ष सीए मुरलीमनोहर पलोड अथवा मंत्री बद्रीविशाल लोया से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ की कार्यकारिणी सभा संपन्न

यजमान परिवारों और उपस्थित सदस्य स्वागत बैठक

बैठक में सीए मुरलीमनोहर पलोड ने यजमान परिवार का स्वागत किया। श्री गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्राल ने सभी यजमान परिवारों से तन, मन व धन से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया। लच्छु भाई राठी ने उपस्थित सभी से गौ सेवा महत्व बताते हुए अपने खर्च से एक प्रतिशत बचाकर गो सेवा में लगाने का आग्रह किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरलीमनोहर पलोड ने बताया कि कथा में जो भी राशि सेवा में आएगी, गोवत्स फाउंडेशन एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेडा गौशाला के सेवार्थ दी जाएगी। अवसर पर लव फॉर काउ के चेयरमैन जसमत भाई पटेल ने उपस्थित सभी लोगों को गो सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। गोपाल सारडा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में सीए मुरलीमनोहर पलोड, बद्रीविशाल लोया, भगवानदास कांकाणी, ब्रिजमोहन व्यास, लोकेश कुमार पलोड, जगदीश कुमार लोया, दिनेश देवडा, राधिका व्यास, भारती पलोड, रंजना देवडा, सीमा मूंदडा, संगीता लोया, अनिता बजाज, इन्द्रा इन्नानी, श्रीनिवास दरक, मुरली लोया, प्रह्लाद सारडा, अनिल कुमार इन्नानी, कार्तिक कुमार बजाज, आशीष भाटी, नारायण लोया, प्रकाश मूंदडा, आशा मूंदडा, राजेश अग्रवाल, अंबिका अग्रवाल, बालाप्रसाद लड्डा, जसमत पटेल, रिद्धिश जागीरदार, श्रीनिवास मोदानी, प्रकाश नारायण राठी, घनश्याम लोया व विनोद बंग उपस्थित थे।

बैठक में उर्मिला बंग, गोपालदास सारडा, शोभा सारडा, हनुमानदास सारडा, आनंद सोनी, वेणुगोपाल सारडा, अनुसया सारडा, अभिषेक सारडा, रूपाराम कुमावत, गणपति देवी कुमावत, लक्ष्मीनारायण राठी, शकुंतला राठी, तन्मय सारडा, ब्रिजमोहनदास बजाज, वल्लभदास बजाज, घनश्यामदास राठी, नरसिंग मूंदडा, रमेश कुमार लखोटिया, कैलाश व्यास, नरेशचंद्र नागला, शशिकांत लाहोटी, महेश कुमार झंवर, सोमेश कुमार झंवर, ओमप्रकाश अग्रवाल, मिश्रीलाल जोशी, घनश्याम तिवारी, सुषमा लखोटिया, रमा राठी, कमल काबरा, सिद्धार्थ गिल्डा, नितिन बजाज व हनुमान मालू उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button