राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री रेवंत ने दी होली की शुभकामनाएँ
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा तथा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य के सभी निवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली रंगारंग तथा उमंग से भरा त्यौहार है, जो सभी सामाजिक बाधाओं से परे उठकर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हुए भाईचारे, सद्भाव तथा एकजुटता को मजबूत करता है।
रंगों की बौछार के बीच यह शुभ तथा आनंदमय उत्सव राष्ट्रीय एकता में हमारे विश्वास और भरोसे को भी बढ़ावा देने वाला है। इसके साथ-साथ होली से जुड़ीं किंवदंतियां सत्य की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे तथा सद्भाव का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम
प्रकृति के त्यौहार के रूप में होली को हर्षोल्लास तथा उत्साह के साथ पारंपरिक तरीकों से मनाएँ। सभी के जीवन में प्रेम, स्नेह, खुशी तथा शांति की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार जाति और धर्म से परे उठकर लोगों की एकता दिखाता है। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



