राज्यपाल ने किया 76वें टीबी सील सेल अभियान का उद्घाटन
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में आयोजित विशेष समारोह में 76वें टीबी (क्षय रोग) सील सेल अभियान का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी सील सेल अभियानन केवल परंपरा है, बल्कि यह एक स्वस्थ और संवेदनशील भारत के निर्माण की साझा नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग प्रमुख जन स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौती बना हुआ है, जिसका गरीबी, पोषण और जागरूकता से गहरा संबंध है।
राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन में सामूहिक भागीदारी का आह्वान करते हुए युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, गैर सरकारी संगठनों, कॉर्पोरेट्स और शैक्षणिक संस्थानों से भारत को टीबी मुक्त बनाने के इस अभियान में शामिल होने की अपील की। साथ ही कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी स्तरों पर परिवारों का समर्थन प्राप्त करना भी आवश्यक है।
यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने किया हैसिया इम्पैक्ट हब का उद्घाटन
राज्यपाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का मतलब इस स्वास्थ्य समस्या को रोकना नहीं, वरन इसका पूर्ण रूप से उन्मूलन करना है। इस कड़ी में जागरूकता, परीक्षण, पोषण सहायता और अनुसंधान आदि को लेकर उन्होंने ट्यूबरक्लोसिस असोसिएशन ऑफ तेलंगाना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों के तहत कॉर्पोरेट सहयोग से प्रत्येक जिले में हैंड-हेल्ड एक्सöरे मशीनें उपलब्ध कराने के तरीके तलाशने का सुझाव दिया।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन करुणा, सहयोग और प्रतिबद्धता के आधार पर टीबी मुक्त तेलंगाना की दिशा में चलाए जा रहे अभियान में समन्वयक और उप्रेरक की भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव एम. दाना किशोर, राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित ट्यूबरक्लोसिस असोसिएशन ऑफ तेलंगाना के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



