हरिनारायण व्यास तीसरी बार बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हैदराबाद, विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पुष्कर, राजस्थान में सम्पन्न हुई। अवसर पर मुंबई निवासी सत्यनारायण श्रीमाली को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दक्षिण से हरिनारायण व्यास को पुन तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया।
हरिनारायण व्यास विप्र फाउंडेशन के स्थापना के समय से जुड़े हैं। वह प्रदेश के 2 बार अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीन बार उपाध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में दक्षिण भारत में फाउंडेशन ने क़ाफी प्रगति की है। ज्ञातव्य है कि विप्र फाउंडेशन ब्राह्मणों का सबसे बड़ा वैश्विक संगठन है। भारत के समस्त राज्यों और विदेशों में इसकी शाखाएँ हैं।
यह भी पढ़ें… ‘म्हारी नखराली गणगौर’ कार्यक्रम में बिखरे संस्कृति के रंग
शिक्षा और स्वास्थ्य, संस्कार और व्यापार इस मूल मंत्र को लेकर कार्य किया जा रहा है। हरिनारायण व्यास विप्र फाउंडेशन के अतिरिक्त स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज द्वारा स्थापित गीता परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्री दधिमती सेवा ट्रस्ट, गोठमंगलोद के मंत्री हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





