एचसीए बी डिवजीन दो दिवसीय लीग : इम्पीरियाल ने टीम स्पीड को हराया

हैदराबद, शीर्षक्रम के बल्लेबाज लोकेश मायका की शानदार शतकीय पारी के चलते इम्पीरियल सीसी ने टीम स्पीड को 361 रनों के बड़े अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) बी डिवजीन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैच में हराया।यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों में उक्त चैम्पियनशिप के एक मैच में इम्पीरियल ने पहली पारी में 90 ओवरों में 7 विकेट खोकर 484 रन बनाए, जिसमें लोकेश मायका ने 152 रनों का शतक ठोका। टीम स्पीड मात्र 40.5 ओवरों में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अन्य मैचों में खालसा ने नलगोंडा को, तेलंगाना ने पीकेएमसीसी को हराया।

एचसीए ए डिवजीन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में एवर ग्रीन की टीम ईएमसीसी के विरुद्ध पहली पारी में 57.2 ओवरों में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें साई विकास रेड्डी ने 70 तथा मयंक गुप्ता ने 70 रनों का योगदान दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईएमसीसी की टीम ने 29 ओवरों में तीन विकेट खोकर 101 रन बनाए। एचसीए सीनियर महिला डिस्ट्रिक्ट टी-20 टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैचों में महबूबनगर ने आदिलाबाद को, नलगोंडा ने कीरमनगर को, वरंगल ने निजामाबाद को, खम्मम ने मेदक को हराया।

यह भी पढ़ें… डेविस कप : बेंगलुरु की ऊंचाई बनेगी भारत-नीदरलैंड की चुनौती

चंडीगढ़ में जारी अभ्यास मैचों में हैदराबाद की अंडर-19 महिला टीम चंडीगढ़ के हाथों चार विकेटों से हार गई। साउथ जोन इंटर स्टेट अंडर-14 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत विजयनगरम में जारी हैदराबाद बनाम कर्नाटक का मैच ड्रॉ पर छूटा। कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 85 ओवरों में तीन विकेट खोकर 402 रन बनाकर पारी घोषित की। हैदराबाद की टीम पहली पारी में 42 ओवरों में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके चलते फॉलोऑन में दूसरी पारी में 42 ओवरों में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button