एचसीए कर्मचारियों की हड़ताल का मसला हल
हैदराबाद, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) कर्मचारी संघ ने हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन एचसीए के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर चर्चा के माध्यम से कर्मचारियों की माँगों को स्वीकार लिया, जिसके चलते यह मामला सुलझ गया और कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।
कर्मचारियों ने पिछले तीन वर्ष से लम्बित ओवरटाइम पेमेंट एवं मेडिकल की सुविधाओं को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। एचसीए के संयुक्त सचिव टी. बसवराजू ने बताया कि कर्मचारियों की सभी माँगे जायज थीं, जो पिछले कुछ वर्षों से लम्बित थीं। इसका समाधान निकालकर सफलतापूर्वक खत्म किया। एचसीए के कर्मचारी शुक्रवार से अपने निजी कार्यों में लौट जाएँगे। उन्होंने कहा कि लम्बित बिल के तहत लगभग 70 लाख रुपये का भुगतान करना होगा, इस पर अपेक्स काउंसिल की सहमति मिल गई। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में वेयरहाउसिंग लेन-देन में गिरावट, किराए में 4 वृद्धि
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



