एचसीएलटेक–स्टैंडर्ड साझेदारी से बीमा सेवा में एआई क्रांति
बीमा क्षेत्र में एआई आधारित डिजिटल क्रांति
नोएडा, प्रसिद्ध आईटी कंपनी एचसीएलटेक ने अमेरिका की जानी-मानी बीमा कंपनी स्टैंडर्ट के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा की है। इस नई साझेदारी का उद्देश्य है – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से कामकाज को और बेहतर बनाना, तेजी से सेवाएं देना और ग्राहकों को आसान व बेहतर अनुभव देना।
अब एचसीएलटेक और स्टैंडर्ट को एआई आधारित तकनीकी सेवाएं, जैसे कि इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, एप्लिकेशन सेवाएं और क्लाउड टेक्नोलॉजी प्रदान करेगी। इससे कंपनी के काम में तेजी आएगी और ग्राहकों को और अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
बीमा क्षेत्र में एआई आधारित डिजिटल क्रांति
स्टैंडर्ट अब अपने कामकाज को एक नई डिजिटल दिशा में ले जा रही है, जिसमें तकनीक के माध्यम से ज्यादा लचीलापन, तेजी और ग्राहक सुविधा दी जाएगी। इस पूरे बदलाव में एचसीएलटेक का एआई फोर्स नामक प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभाएगा। इस साझेदारी को और बेहतर बनाने के लिए दोनों कंपनियों ने मिलकर एक संयुक्त नवाचार परिषद (जॉइंट इनोवेशन कॉन्सिल) और डिजिटल अनुभव कार्यालय (डिजिटल एक्सपीरियंस ऑफिस) भी बनाया है, जिससे नई-नई तकनीकों के ज़रिए ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
स्टैंडर्ट के आईटी प्रमुख श्री लक्ष्मण प्रकाश ने कहा कि हमारी कंपनी पिछले कुछ वर्षों में डिजिटली काफी आगे बढ़ी है और एचसीएलटेक ने इसमें हमारा बहुत सहयोग किया है। अब यह साझेदारी हमें और मजबूती देगी और हमारे ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा।
एचसीएलटेक के बीमा विभाग प्रमुख अनुभव मेहरोत्रा ने कहा हैं कि स्टैंडर्ट के साथ हमारा यह सहयोग दिखाता है कि हम बीमा क्षेत्र में तकनीक के ज़रिए बड़ा बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एआई और हमारी डिजिटल क्षमताएं इस बदलाव को और गति देंगी। यह साझेदारी आने वाले समय में बीमा क्षेत्र को नई दिशा देगी और तकनीक के ज़रिए लोगों तक सेवाएं पहुंचाना और आसान होगा।
यह भी पढ़ें…रेनलिक्स ने लॉन्च की देश की पहली स्मार्ट हेमोडायलिसिस मशीन आरएक्सटी 21
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



