ऑनलाइन बेट्टिंग की लत के चलते लगा ली फाँसी

हैदराबाद, साइबराबाद के कुकटपल्ली थाना परिधि में एक निजीकर्मी ने ऑनलाइन बेट्टिंग की लत के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि प्रेमा निलयम विवेकानंद नगर, कुकटपल्ली निवासी निजीकर्मी वेंकटेश्वर रेड्डी (37) को ऑनलाइन बेट्टिंग की लत पड़ गई थी। इस लत के चलते वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया। कई लोगों को वह पैसे भी बकाया था। आर्थिक तंगी और बेट्टिंग की लत न छोड़ पाने के कारण जीवन से निराश वेंकटेश्वर रेड्डी ने कल रात फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज़ कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… भाई की हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को 10-10 साल की सजा

Exit mobile version