सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वूमेन में मनाया गया हिन्दी दिवस


हैदराबाद, सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वूमेन, बेगमपेट के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस हिन्दी भाषा, हमारी पहचान थीम के साथ मनाया गया। अवसर पर छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें काव्य पाठ-लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला एवं नारा लेखन शामिल थीं। काव्य पाठ-लेखन प्रतियोगिता का विषय स्त्रा था, जिसमें चालीस से अधिक छात्राओं ने कविताओं में महिला सशक्तिकरण, नारी की संवेदनशीलता और समाज में उनके योगदान को व्यक्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय समान अधिकार (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ) था, जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का विषय प्रकृति और जलवायु रखा गया, जिसमें तीस से अधिक छात्राओं ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें… अनुराग विश्वविद्यालय ने एमएसएन लैबोरेटरीज के साथ किया करार
अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आज़ाद ने डिजिटल युग और हिन्दी विषय विचार प्रकट किए। उन्होंने ग्लोबल पटल पर बढ़ते हिन्दी भाषा के प्रयोग, उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति छात्रों में रुचि जगाना, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना तथा सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना था। निर्णायकों ने प्रतिभागियों और दर्शकों की संख्या को देखते हुए सराहना की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
