रेडिका कपूरथला में हिंदी प्रयोग, प्रतियोगिता सम्मान और अरुणोदय विमोचन
हैदराबाद, रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला (रेडिका) में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रेडिका कपूरथला के महाप्रबंधक अजय नन्दन ने की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान रेडिका में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की प्रगति से संबंधित विभिन्न मदों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विनोद कटोच ने कार्यालयीन कार्यों में पिछली तिमाही के दौरान हिन्दी के उपयोग, प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। महाप्रबंधक अजय नंदन ने राजभाषा विभाग द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं सरकारी कार्यों में इसके बढ़ते उपयोग के लिए किये किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें… 225 करोड़ से होगा ज्ञान सरस्वती मंदिर का पुनर्निर्माण
साथ ही सभी विभागों को राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित निबंध, हिन्दी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, हिन्दी वाक् प्रतियोगिता तथा राजभाषा उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अवसर पर राजभाषा विभाग की वार्षिक पुस्तिका अरुणोदय का विमोचन किया गया। बैठक का समापन राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रशासनिक कार्यों में इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



