भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद में हिन्दी पखवाड़ा आरंभ
हैदराबाद, भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ महाप्रबंधक जी.एन. राजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अवसर पर उप महाप्रबंधक (क्षेत्र) संजय चौधरी, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) प्रदीप सी. जवलकोटे, उप महाप्रबंधक (सा) कामना ज्ञान, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) चिल्ला मोहन चंद्रा, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक (क्षेत्र) ने कहा कि हिन्दी हमारी राजभाषा होने के साथ भारतीय संस्कृति, एकता और गौरव का प्रतीक है। हिन्दी एकमात्र ऐसी भाषा है, जो पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती है। सभी को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु उन्होंने प्रेरित किया। हिन्दी के समावेश से ही कार्यालय में राजभाषा का विकास होगा। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि हिन्दी पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिन्दी में करें, ताकि हिन्दी पत्राचार एवं टिप्पणियों में वृद्धि हो।
हिन्दी भाषा हमें आपस में जोड़ती है और कार्यक्षेत्र में सरलता एवं एकता का वातावरण बनाती है। उन्होंने कार्यालय मे होने वाली प्रतियोगिताओ में भाग लेने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। उप महाप्रबंधक (राजभाषा) प्रदीप सी. जवलकोटे ने कहा कि हिन्दी हमारी राजभाषा है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया। इसके साथ ही कार्यालय के सभी कार्मिकों को कार्यालयीन कार्य अधिक से अधिक हिन्दी में करने हेतु उन्होंने प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें… भारत इंस्टीट्यूट ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथन इंटरनल का आयोजन
सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) माया ने हिन्दी की महत्ता बताते हुए हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते दी। साथ ही सभी कार्मिकों को उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) जी. महेश कुमार, सहायक (राजभाषा) मधु यादव एवं सहायक (राजभाषा) करिश्मा गिरी द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



