बीएचईएल कॉर्पोरेट अनुसंधान एवं विकास में हुआ हिन्दी कविता पाठ
हैदराबाद, राजभाषा विभाग द्वारा बीएचईएल कॉर्पोरेट अनुसंधान एवं विकास में आज हिन्दी कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कविता पाठ में तनुजा प्रियदर्शिनी, मिथलेश कुमार, सिबानी शंकर मिश्रा, शादाब सिद्दीकी, एम. भरत कुमार, अनिमेष शुक्ला, अनिल कुमार स्वर्णकार, सुशांत कुमार रथ, सिरीषा बी., क्षितिज तनेजा, रमाकांत कामथ परकला, जगन्नाथ जोशी, दिव्या कुमार शर्मा, कृष्णा कुमार यादव, अजय कुमार फोरवानी ने प्रतिभागिता की।
यह भी पढ़ें… गांधी प्रतिमा के अपमान को लेकर उपजा तनाव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (सीआरडी 1) डॉ. मधुसूदन सीडी उपस्थित थे। वसुंधरा बी.जे. ने कार्यक्रम का संचालन किया। अवसर पर अपर महाप्रबंधक भानुमति श्रीधरन, अपर महाप्रबंधक के. सुजना, अपर महाप्रबंधक डॉ. विवेक आर्य (राजभाषा कार्यान्वयन समिति) उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



