होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम 4 मार्च को
हैदराबाद, गौड़ ब्राह्मण समाज के सशक्त संगठन श्री विप्र सेवा संघ द्वारा सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में बुधवार 4 मार्च को सुबह 9.30 बजे से होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां संघ के महामंत्री नारायणदास शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामबाग में संघ की सभा अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें समाज द्वारा पूर्व में आयोजित 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यक्रम होली, गणगौर, सावन की सैर, कैलेंडर लांच, संस्कार शिविर के साथ-साथ होली उत्सव पारिवारिक माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गयी।
होली फूलों और गुलाल द्वारा ही खेली जाएगी। कार्यक्रम में पधारने वालों के लिए ठंडाई, फ्रूट, अल्पाहार (हाई टी) की व्यवस्था की जाएगी। कलाकारों द्वारा राजस्थानी गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण हो गयी हैं। अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों का पगड़ी, माला, श्रीफल से सम्मान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 506 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रधान संयोजक सतवीर शर्मा को बनाया गया है। संयुक्त संयोजक मान प्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भगवानदास कौशिक, मालीराम शर्मा, रतनलाल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, विनोद मुद्गल नियुक्त किए गए। सभा का आभार मोहनलाल शर्मा ने व्यक्त किया। अवसर पर राजेन्द्र कुमार शर्मा, नारायणदास शर्मा, उमेश शर्मा, सतवीर शर्मा, मानप्रकाश शर्मा, मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा, अजय शर्मा, उमा शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, विनोद मुद्गल, मोहनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



