‘होली के रंग सबके संग’ समारोह संपन्न

हैदराबाद, वार्ष्णेय समाज द्वारा श्री अक्रूरजी वेल्फेयर असोसिएशन के तत्वावधान में होली के रंग सबके संग समारोह का आयोजन किया।आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय के तिरुमलगिरी स्थित आवास पर मनाया गया। समारोह में राधा कृष्ण की झाँकी प्रस्तुत की गयी। सभी न विविध रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली।

इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सांस्कृतिक मंत्री पूजा वार्ष्णेय एवं खुशबू गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की वरिष्ठ सदस्य और अनेकों स्कूल की संचालिका किरण गुप्ता का असोसियेशन द्वारा विशेष सम्मान किया गया।अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय द्वारा अल्पाहार एवं खान-पान की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें… उन्नति महिला मंडल का होली उत्सव सम्पन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button