बेगम बाजार में प्राकृतिक रंगों के साथ निकाली गयी होली की बारात

हैदराबाद, बेगम बाजार होली उत्सव समिति की 30वीं होली की बारात भव्य रूप से निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलते हुए वातावरण को होली के रंगों में रंग दिया। कोलसावाड़ी स्थित राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली संघ भवन में होली की बारात में दूल्हे पुखराज कच्छावा को घोडी पर बैठाकर ढोल ताशे के साथ राजस्थानी होली के रंगारंग गीतों के बीच ढोल-ताशे, चंग, घूमर नृत्य एवं घोड़ी नृत्य के साथ बारात निकाली गयी।

बारातियों पर प्राकृतिक केसू के फूलों को उबालकर निकाले गये रंग में इत्र और हर्बल गुलाल मिलाकर छिड़का गया। मार्ग में लोगों व व्यापारियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी गयीं। बेगम बाजार में यह बारात कई वर्षों से निकाली जा रही है। इसके माध्यम से लोगों में एकता बनाये रखने, आपसी बैर भुलाने, भारतीय संस्कृति की एकता की मिसाल के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी, जो त्यौहारों से दूर होती जा रही है, को साथ जोड़ने का प्रयास किया जाता है। बारात कोलसावाड़ी, मछली मार्केट, बेगम बाजार छतरी, किराणा मार्केट, फीलखाना, बर्तन बाजार से होते हुए पुन कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में बारात के स्वागत के लिए मंच लगाए गए।

यह भी पढ़ें… मिथिला समाज के होली मिलन में रंगों और संगीत का आनंद

कार्यक्रम में पार्षद लाल सिंह, गोलकोंडा जिला भाजपा अध्यक्ष उमा महेन्द्र, रमेश लाल यादव, बिपिन रमावत, जी. सुरेन्द्र, राजा जौहरी, गोशामहल क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर वी. श्रवण कुमार, अफजलगंज पुलिस थाने के एन. मोहन राव, अविनाश देवड़ा, मनीष भाटी, विजू भाटी, गोविंद पवार, सुरेश भाटी, अमित लड्डा, विजय कुमार सोलंकी, बंकटलाल भाटी, जुगल मूंदड़ा, रमेश गुरु, हनुमान सोलंकी, लक्ष्मण सिंह पंवार, बजरंगलाल पंवार, रमेश भाटी, दिलीप गहलोत, सुनील गहलोत, दिनेश सांखला, लक्ष्मीनारायण पंवार, हंसराज कच्छावा, राजेश भाटी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button