कुशवाहा क्षत्रिय महासभा का सम्मान समारोह आयोजित

हैदराबाद, कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व व कुशवाहा समाज कोटा संभाग के तत्वावधान में कोटा (राजस्थान) के नूतन महाराष्ट्र सभा भवन, छोटा चौराहा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज यहाँ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखपति सिंह कुशवाहा (रिटायर्ड प्रिंसिपल) और राष्ट्रीय महासचिव मुकुट कुशवाहा (विद्यालय निदेशक) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समाज के आराध्य कुश महाराज की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इसके पश्चात खुला अधिवेशन सत्र एवं सामाजिक विचार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मुकुट कुशवाहा ने कहा कि समाज को व्यापार में आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा। समाज को राजनीति में भी सक्रिय होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवाओं का शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना ज़रूरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, कुशवाहा सैनिकों का सम्मान, भामाशाह सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुशवाहा समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

समाजसेवी सम्मान और कुशवाहा समाज की प्रगति चर्चा

कार्यक्रम में हैदराबाद के समाजसेवी गेनालाल कुशवाहा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सर्वसम्मति से महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण के विधायक (एमएलए) संदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सनातनी क्षत्रिय कुशवाहा समाज ईमानदार, परिश्रमी है, जो खेती कर आजीविका का निर्वहन करता आ रहा है। धीरे-धीरे समाज में उन्नति हो रही है। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का जो प्रयास समाज द्वारा किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय और सराहनीय है।

मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने कहा कि कुशवाहा समाज कृषि आधारित समाज है। समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राजेश बिरला ने कहा कि उनके छोटे भाई ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह आपके हर सुख-दुःख में खड़े रहते हैं और रहेंगे। झालवाड़ा निवासी मुरारीलाल कुशवाहा ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध किया। संभागीय अध्यक्ष लालचंद कछवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button