कैसा होगा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू …!

दक्षिण की अग्रनायिकाओं में से एक हैं साई पल्लवी। अपनी सादगीपूर्ण खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाली साई पल्लवी को फैंस नैचुरल स्टार ऐक्ट्रेस कहते हैं। साई पल्लवी हमेशा से ही कहानी एवं किरदार पसंद आने पर ही फिल्म में काम करती हैं। फिल्म में किरदार कितना छोटा भी क्यों न हो, अगर साई पल्लवी को पसंद आए तो वह तुरंत हां कह देती है। इसी वजह से उनकी फिल्मों की गिनती काफी कम है, पर उनके द्वारा अभिनीत सभी फिल्में काफी हद तक सुपरहिट रही हैं। साई पल्लवी की यही बात उनके प्रशंसकों को काफी पसंद है।

कैसा होगा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू …! अब साई पल्लवी बॉलीवुड में रणबीर कापूर के साथ फिल्म रामायण में काम कर रही है। इस फिल्म में वह माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रामायण होने से उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही साई पल्लवी ने आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ फिल्म एक दिन को भी साइन किया है। इसमें उनका किरदार क्या है, कैसा है, इसके बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। इसकी शूटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें: मैसा के पोस्टर में ख़ूँख़ार नज़र आ रही है रश्मिका मंदाना

खबर है कि साई पल्लवी की फिल्म एक दिन रामायण से पहले रिलीज़ होने वाली है। इसके बारे में जानने के बाद अब साई पल्लवी के प्रशंसकों के मन में सवाल आ रहा है कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म कौन-सी होगी और क्या वह बॉलीवुड में भी सफलता हासिल कर पाएंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button