हैदराबाद : 7.86 किलो गांजे के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

हैदराबाद, सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस, ईगल फोर्स व रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश कर 7.86 किलो गांजे के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य सप्लायर फरार है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर बी. साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में रहने वाली पी. रुक्मिणी (56) व एस. कासुलम्मा (44) को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार करते हुए 7.86 किलो सूखा गांजा जब्त किया गया। इस मामले में मुख्य गांजा सप्लायर महिलाओं के जिले का ही रहने वाला ईश्वर राव फरार है। वे आंध्र से देश के कई राज्यों में गांजा की सप्लाई भी कर चुकी है। उनके खिलाफ मुम्बई, विजयनगरम, विशाखापट्टनम में गांजा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह जेल से बाहर आने के बाद फिर से गांजा तस्करी की वारदातों में शामिल हो जाती थी।

पिछले कुछ दिनों से दोनों ईश्वर के लिए गांजा सप्लाई करने का काम कर रही थी। ईश्वर उन्हें प्रति ट्रिप 5 हजार रुपये प्रत्येक को देता था। गत 10 अप्रैल को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर दोनों को ईश्वर ने गांजा उपलब्ध करवाया और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन तक पहुँचाने को कहा, जिसके बदले में 10 हजार रुपये में सौदा हुआ। वे दोनों गांजे को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन लाने के बाद वेटिंग रूप में ईश्वर के निर्देशों का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पालतू बिल्ली का मामला थाने पहुँचा

इसी दौरान, संदेह के आधार पर उनके बैग की तलाशी लेते हुए गांजा जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश चल रही है। अवसर पर सब-इंस्पेक्टर टी. माधव, एम. विजयम्मा, के. सन्मुख राव, वी. अनिल कुमार, पी. नरेंद्र राव व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button